उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह बुधवार 5 अप्रैल को मिर्जापुर स्थित विंध्यांचल देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। जहाँ दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की, अपनी बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी समेत अखिलेश यादव, आजम खान और अबू आजमी पर हमला बोला।
भोगी राज के बाद योगी राज:
- समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह बुधवार को विंध्यांचल देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत की।
- मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, प्रदेश में पहले भोगी राज था और आज योगी राज है।
आजम खान पर हमला:
- विंध्यांचल देवी के दर्शन करने पहुंचे अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत की थी।
- जिसमें उन्होंने आगे पूर्व मंत्री आजम खान पर हमला बोला।
- उन्होंने कहा कि, आजम खान ने तो कब्र तक की जमीनों को नहीं छोड़ा है।
योगी सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया:
- पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने आगे योगी सरकार के कर्ज माफ़ी के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।
- उन्होंने कहा कि, योगी सरकार ने कल किसानों के हित में फैसला लिया है।
बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला:
- अमर सिंह ने आगे बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला बोला।
- उन्होंने कहा कि, अधूरी मेट्रो, अधूरा हाईवे बनाकर काम बोलता है का नारा दिया।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, अधूरा काम कर के काम बोलता है का नारा देना गलत है।
- उन्होंने आगे अबू आजमी पर अपना हमला बोला।
- अमर सिंह ने कहा कि, वाराणसी के विनायक ग्रुप में अबू आजमी का पैसा लगा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh yadav over his campaign.
#amar singh attacks akhilesh yadav
#amar singh attacks akhilesh yadav over his campaign kaam bola hai
#amar singh attacks akhilesh yadav over his campaign.
#former SP leader
#former SP leader amar singh attacks akhilesh yadav over his campaign.
#उत्तर प्रदेश
#पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह
#मिर्जापुर
#विंध्याचल देवी
#विंध्यांचल देवी के दर्शन
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार