भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज इलाहाबाद और वाराणसी के दौरे पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दौरान इलाहाबाद और वाराणसी में जनसभाएं करेंगे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी समर्थित “रहस्यमय राज्यसभा उम्मीदवार” को लेकर विधायकों में खुशी की लहर!!
कार्यक्रम:
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज इलाहाबाद और वाराणसी के दौरे पर हैं।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष यहाँ अदावां में जनसभा करेंगे।
- इस जनसभाओं में वो क्षेत्र के किसानों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगे
यह भी पढ़ें: सीएम अखिलेश यादव ने इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में किया पुस्तक विमोचन!
राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगियापुर गांव पहुंचे:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज इलाहाबाद और वाराणसी के दौरे पर हैं।
- इस दौरान अमित शाह जोगियापुर गांव पहुंचे।
- अमित शाह यहाँ दलित के घर खाना खायेंगे।
यह भी पढ़ें: आईएनसी अध्यक्षा अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत!
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खाया खाना:

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इलाहाबाद और वाराणसी के दौरे पर हैं, जिस दौरान उन्होंने एक दलित के घर में खाना खाया।
- अमित शाह के लिए लौकी का कोफ्ता और नेनुआ की सब्जी रोटी के साथ परोसी गयी।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घर के मालिक गिरिजा प्रसाद, उनके भाई इकबाल नारायण और जगनारायण के साथ भोजन किया।
- गौरतलब है कि, गिरिजा प्रसाद और उनका पूरा परिवार पहले अपना दल में थे, साल 2014 में प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए।
- इस परिवार की आय का प्रमुख स्त्रोत मुर्गी पालन है।
यह भी पढ़ें: सेना के आयुध डिपो में आग, अधिकारियों जवान समेत 19 लोगों की मौत!
चुनावी रणनीति?:

- आज इलाहाबाद के दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के ही एक दलित कार्यकर्ता के घर में खाना खाया।
- जिसके बाद से सूबे की सियासत में इसे दलित वोटों की राजनीति कहा जा रहा है।
- सूबे के सभी राजनीतिक दल इस बात को आगामी विधानसभा के चुनावों से जोड़ रहे हैं और अमित शाह के इस कदम को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित माना जा रहा है।
- गौरतलब है कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंहस्थ कुम्भ में भी दलितों के साथ स्नान किया था।
2017 में उखाड़ फेकेंगे:

- इलाहबाद में आयोजित सरदार पटेल किसान सम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, 2017 में सपा को उखाड़ फेकेंगे।
- उन्होंने कहा कि, यूपी की जनता ने 2014 में मोदी सरकार की नींव रखी थी।
- उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी ने मोदी सरकार को 73 सांसद दिए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार