आज के दौर में हम अनेकों प्रकार की दैनिक वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं जिनका हम इस्तेमाल करने के बाद उन्हें कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं। जिससे न सिर्फ प्रदुषण फैलता है बल्कि इंसानों और पशुओं को भी काफी नुकसान पहुँचता है। मगर क्या आपको पता है कि कचरे के डिब्बे में गयीं उन वस्तुओं का भी हम अपने दैनिक जीवन में बहुत उपयोग कर सकते हैं।

  • अगर आपको नहीं पता है तो आपको ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज के होनहार बच्चे सिखायेंगे कि इनका इस्तेमाल कैसे और कब कर सकते हैं।
  • लखनऊ के त्रिवेणी नगर में स्थित ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज में रविवार को क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  • जिसमें नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट के छात्रों ने हिस्सा लिया।
  • इन बच्चों ने वो करके दिखाया जिसकी हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं।
  • उन वस्तुओं का इतना अच्छा इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • आपको बता दें कि ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड लखनऊ में स्थित है। 
  • ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज के प्रबन्धक राम मानस हैं।
  • रीना मानस ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या हैं।
  • कल हुई क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर सभी चकित कर दिया।

[ultimate_gallery id=”33931″]

आइये अब आपको बतातें हैं कि कैसे छात्रों और अध्यापकों ने मिलकर किया ये बड़ा कमाल:-

  • ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीना मानस जी ने  uttarpradesh.org की टीम से बात करके बताया कि इसमें सभी क्लास के बच्चों को एक प्रोजेक्ट दिया गया था बनाने के लिए।
  • जिसके जरिये उन्होंने सभी विषयों पर एक मॉडल तैयार करवाया था।
  • यह प्रदर्शनी पूरी तरह आर्ट, क्राफ्ट और विज्ञान पर आधारित थी।
  • क्लास-3ए की छात्रा समृद्धि कपूर ने समाचार पत्रों की खूबियों के बारे में लोगों को समझाया।
  • क्लास -4बी की छात्रा ने सनमीत कौर ने लखनऊ स्थित घन्टा घर और विधानसभा के मॉडल के जरिये इनके इतिहास को लोगों को बताया।
  • 5 बी क्लास की छात्रा श्रेया गुप्ता ने सिरिंज के जरिये लिफ्ट का मॉडल तैयार किया। 
  • इस प्रदर्शनी में पीएम मोदी की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मॉडल सभी के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
  • ऐसे ही कॉलेज के अनेकों बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शनी में इन सभी अध्यापकों का रहा महत्वपूर्ण योगदान :

  • उमा तलवार- क्राफ्ट और आर्ट 
  • अमिता मालवीय- न्यूज़ पेपर, स्टोरी। 
  • प्रियंका यादव, पूजा दीक्षित- इतिहास। 
  • सरिता श्रीवास्तव, हुमा कुरैशी, पूनम, तनु, मोनिका, सुनीता द्विवेदी इन सभी अध्यापकों की मेहनत और मार्गदर्शन से यह प्रदर्शनी आयोजित की गयी थी।

इन्होने ने बढ़ाया बच्चों का हौसला :

  • ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज में हुई क्राफ्ट प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि ट्रांस गोमती के ADDL.SP दुर्गेश कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
  • ADDL.SP दुर्गेश कुमार ने बच्चों के प्रोजेक्ट की काफी तारीफ की ।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें