[nextpage title=”yogesh dwivedi” ]
उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अपने सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। जिसके तहत बसपा ने मथुरा विधानसभा सीट से योगेश द्विवेदी को अपना कैंडिडेट बनाया है।
अगले पेज पर जानें कौन हैं योगेश द्विवेदी:
[/nextpage]
[nextpage title=”yogesh dwivedi2″ ]
कौन हैं योगेश द्विवेदी?
- बसपा ने मथुरा से योगेश द्विवेदी को अपना कैंडिडेट बनाया है।
- योगेश द्विवेदी ने पहली बार बसपा सुप्रीमो मायावती के सीएम बनने के बाद उन्हें मथुरा के एक होटल में वेटर के रूप में चाय सर्व की थी।
- उस दौरान योगेश द्विवेदी को 300 रुपये महीना मिलता था।
- वहीँ आज योगेश द्विवेदी फैक्ट्री के मालिक हैं, साथ ही एक होटल के भी।
- इसके अलावा योगेश ने 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए।
- पार्टी ने अब उन्हें मथुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
आर्थिक तंगी में बीता बचपन:
- योगेश द्विवेदी के पिता हरेकृष्ण एक टीचर थे, वहीँ उनको मिलने वाला वेतन इतना कम था कि, घर का गुजारा मुश्किल से होता था।
- घर में आय का दूसरा साधन न होने के कारण योगेश द्विवेदी को शुरू से ही नौकरी करनी पड़ी थी।
- योगेश ने नंदन वन के एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर ली।
- इस नौकरी में उन्हें 300 रुपये मिलते थे।
- योगेश द्विवेदी ने वृन्दावन के ही हजारीमल सोमानी पालिका इंटर कॉलेज से हाईस्कूल-इंटर पास किया था।
- साल 1999 में योगेश ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से बी।ए। किया।
एक महिला की बातों से प्रभावित होकर किया होटल मैनेजमेंट:
- योगेश द्विवेदी को शुरुआत में सिलेंडर भरवाने और आटा पिसाने का काम करते थे।
- उसी जगह एक दिन एक महिला कुछ खाने के लिए आई, महिला चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती थीं।
- महिला ने योगेश को इसी काम की डिग्री लेने को कहा, जिससे थोड़े अच्छे पैसे मिल सकें।
- जिसके बाद योगेश ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर लिया।
- घर में आर्थिक तंगी के चलते दोस्तों से पैसे मांगकर चंडीगढ़ से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर लिया।
- योगेश ने चंडीगढ़ के होटल मैनेजमेंट एंड फ़ूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है।
- वापस मथुरा आकर बिड़ला मंदिर के पास एक राधा अशोक होटल का होर्डिंग देखकर वहां इंटरव्यू देने चले गए।
पहली नौकरी में CM मायावती को सर्व किया खाना और चाय:
- योगेश जिस होटल में नौकरी करते थे, उस होटल के मालिक की जान-पहचान बसपा सुप्रीमो मायावती थी।
- मायावती उस वक़्त उत्तर प्रदेश की पहली बार मुख्यमंत्री बनी थीं।
- मुख्यमंत्री बनने के बाद मायावती कांशीराम के साथ राधा अशोक होटल गयी थीं।
- होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के चलते योगेश को मायावती को चाय और खाना सर्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
- योगेश ने उन्हें पनीर पकौड़ा, सैंडविच टोस्ट के साथ चाय सर्व की थी।
- वहीँ कांशीराम ने कोल्ड कॉफ़ी पी थी।
सपने में नहीं सोचा था विधायकी लडूंगा:
- योगेश कहते हैं कि, कभी नहीं सोचा था कि, मैं मायावती की पार्टी से विधायकी का चुनाव लडूंगा।
- गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगेश को मथुरा का कोर्डिनेटर बनाया है।
- योगेश मथुरा लोकसभा सीट से 2014 में सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
- लेकिन, उन्हें भाजपा की सांसद हेमा मालिनी से हार का सामना करना पड़े।
होटल के मालिक हैं योगेश:
- योगेश का एक होटल बन रहा है, इसके अलावा वो बिल्डिंग मेटेरियल का भी काम करते हैं।
- इसके साथ ही उनके पास एक टाइल्स की भी फैक्ट्री है।
- योगेश के तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी।
- उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर का काम देखती हैं।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#BSP
#bsp from mathura.
#BSP supremo mayawati special
#BSP supremo mayawati special story on her 61th birthday
#his is a story about yogesh dwivedi who is MLA candidate for bsp from mathura.
#mayawati special story on her 61th birthday
#MLA candidate
#yogesh dwivedi
#आगामी विधानसभा चुनाव
#उत्तर प्रदेश
#बसपा
#बसपा सुप्रीमों मायावती
#बहुजन समाज पार्टी
#मथुरा विधानसभा
#योगेश द्विवेदी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार