उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से लड़ाकू विमानों को उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मगर इस बार लड़ाकू विमानों के साथ ही भारतीय सेना की शान C-130 हवाई जहाज भी इस पर उतरेगा। आज हम आपको इस विमान की कुछ खासियत बतायेंगे। (C 130)

70 टन वजन ले जाने में सक्षम :

  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 24 अक्टूबर को लड़ाकू विमान उतारने की तैयारी की जा रही है।
  • समाजवादी पार्टी की सरकार में भी इसी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों को उतारा गया था।
  • यहाँ पर देश की पहचान मिग़ फाइटर प्लेन उतारा जा चुका है।
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पूर्व सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक था।
  • इस बार यहाँ पर C-130 प्लेन भी उतारा जाएगा।
  • आज हम आपको इसी प्लेन की कुछ बड़ी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।
  • इस विमान की लंबाई 174 फीट, चौड़ाई 170 फीट और ऊंचाई 55 फीट की होती है।
  • ये विमान 3500 फीट लंबी हवाई पट्टी पर उतरने की क्षमता रखते हैं।
  • 1500 फीट पर आपातकाल में उतारने में ये जहाज सक्षम होते हैं।
  • 70 टन वजन ले जाने में ये जहाज पूरी तरह सक्षम होते हैं।
  • साथ ही ये 42 हजार किमी तक की उड़ान एक बार में भर सकता है।
  • इस जहाज में एक साथ 150 से अधिक जवान सफ़र कर सकते हैं।
  • इसके अलावा 03 हेलीकॉप्टरों या 2 ट्रकों को एयरलिफ्ट करने की ताकत ये रखता है।
  • वायुसेना के सभी विमान एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग और टेकऑफ करने वाले हैं।
  • मालवाहक विमान C-130 विमान अपनी क्षमताओं से लोगो को वाकिफ कराएगा।
  • इस ऑपरेशनल एक्सरसाइज का संयोजन कैप्टन जे. सुआरस करने वाले हैं।
  • मध्य एयर कमान के एयर मार्शल ए एस बुटोला इसका निरीक्षण करने वाले हैं।
  • इस मौके पर यूंपीडा के CEO अवनीश अवस्थी सहित बड़े अधिकारी मौजूद रहने वाले हैं।
  • इसके लिए ग्वालियर, गोरखपर, बरेली और हिंडन एयरबेस से 17 विमान जायेंगे।

https://youtu.be/IWC0GKLu6ag

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें