उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 29 दिसम्बर को समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी प्रमुख द्वारा जिन टिकटो पर मुहर लगायी गयी है उस पर चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि, सपा प्रमुख ने बुधवार को टिकटो की घोषणा की थी।
सुबह 11 बजे बुलाई गयी बैठक:
- अखिलेश यादव ने गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ में पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
- सीएम अखिलेश की बैठक सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में आयोजित की गयी है।
- मुख्यमंत्री अखिलेश बैठक में पार्टी प्रमुख द्वारा जिन प्रत्याशियों को टिकट बांटे गए हैं, उनपर चर्चा की जा सकती है।
- सपा प्रमुख ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर 325 प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने की घोषणा की थी।
अखिलेश के करीबियों पर चली थी कैंची:
- बुधवार 28 दिसम्बर को सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों को के नाम की घोषणा की थी।
- जिसके तहत पार्टी की ओर से 325 सीटों पर प्रत्याशियों पर घोषणा कर दी गयी थी,
- “जबकि अन्य 78 सीटों पर जल्द ही घोषणा की जाएगी”।
- साथ ही सपा प्रमुख ने टिकट वितरण में मुख्यमंत्री के बेहद करीबी लोगों के टिकट पर कैंची चला दी थी।
- गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने 403 प्रत्याशियों की सूची सपा प्रमुख को अलग सौंपी थी।
- जबकि, सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह पहले ही 178 सीटों पर टिकट की घोषणा कर चुके थे।
ये भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज लखनऊ में, पुस्तक का करेंगे विमोचन!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार