Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बाइक रैली में बाइक पर सवार होंगे सीएम योगी

CM Yogi Adityanath will ride on bike in bike rally Lucknow

CM Yogi Adityanath will ride on bike in bike rally Lucknow

बाइक रैली में बाइक पर सवार होंगे सीएम योगी

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे वैसे बीजेपी ने यूपी में अपना दम खम जुटाने में लगी है। इसी के मद्देनजर ‘फिर मोदी सरकार’ के नारे के साथ भाजपा शनिवार को विधानसभा के सभी 403 क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ से कमल संदेश विजय संकल्प बाइक रैली निकालेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में बाइक सवार होकर लोगों से भाजपा को एक बार फिर वोट देने की मांग करेंगे।

जानिए कौन कौन रहेंगे इस रैली में मौजूद

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र देवरिया,  डॉ. रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ, डॉ.  लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो पूनम महाजन मथुरा,  प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र झांसी, सुनील ओझा सुल्तानपुर,  गोवर्धन झडफिया अकबरपुर, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, शिव प्रताप शुक्ल लखनऊ, मनोज सिन्हा गाजीपुर, संतोष गंगवार बरेली शहर, कृष्णाराज शाहजहॉपुर, साध्वी निरंजन ज्योति अयाशाह फतेहपुर में रैली में हिस्सा लेंगी। प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही पथरदेवा,  सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज, सतीश महाना महराजपुर, सुरेश खन्ना हापुड,  सत्यदेव पचौरी गोविन्दनगर, रीताबहुगुणा जोशी लखनऊ, धर्मपाल सिंह आंवला,  ब्रजेश पाठक लखनऊ में रैली में शामिल होंगे।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

एटा – अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

kumar Rahul
7 years ago

एप्पल के एरिया मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो सिपाही गिरफ्तार

Sudhir Kumar
6 years ago

लखनऊ और मुरादाबाद मंडलों में मरम्‍मत कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version