उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के ARTO आरएस यादव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल (arto viral audio) हुआ है। ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि आरएस यादव चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर जिलों में ट्रकों की एंट्री करवाने के लिए मनचाहा दाम वसूलते हैं। ऑडियो से साफ पता चलता है कि आरएस यादव जिलों का रेट खुद ही तय करते हैं। ऑडियो में आरएस यादव ट्रक ड्राइवर से कहते हैं कि हर जिले पर एक ट्रक की एंट्री का उन्हें 100 रुपए कमीशन मिलता है। बता दें, 11 जून को आरएस यादव को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=ocPs-CX3Nlk
ये भी पढ़ें: भ्रष्ट ARTO को एंटी-करप्शन कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस!
वाराणसी जिले का रेट है 4500 रुपए!
- चंदौली के भ्रष्ट ARTO आरएस यादव के बुरे दिन आ गए हैं।
- आरएस यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो ट्रक ड्राइवरों से मनचाहा दाम वसूल रहे हैं।
- ताजुब तो इस बात का है कि आरएस यादव ने खुद ही हर जिले में ट्रकों की एंट्री का रेट तय कर रखा है।
- आरएस यादव के मुताबिक, चंदौली में ट्रक की एंट्री का रेट 2500 रुपए, वाराणसी 4500 रुपए और गाजीपुर का 2100 रुपए है।
- इसके साथ ही अन्य जिलों के अधिकारियों से सांठ-गांठ कर वहां पर भी ट्रकों की एंट्री का कमीशन आरएस यादव कमाते हैं।ये भी पढ़ें: चंदौली: वसूली के नाम पर करोड़ों निगलने वाले ARTO गिरफ्तार!
अकूत संपत्ति का मालिक है आरएस यादव
- ARTO आरएस यादव की गिरफ़्तारी के बाद जानकारी मिल रही है कि, उसके पास अकूत संपत्ति का भंडार है।
- वाराणसी के कैंटोनमेंट में वेस्टिन होटल।
- हरहुआ में लबे रोड पर प्लाट।
- मकबूल आलम रोड पर करोड़ों का रिहायशी मकान।
- वाराणसी के आशापुर में 1.50 बीघा जमीन।
- 15 वॉल्वो बस का मालिक।
- चकिया चंदौली में पूजा धर्म कांटा।
- गोरखपुर में शॉपिंग मॉल।
- नोएडा में रिहायशी फ्लैट भी आरएस यादव के नाम पर है।ये भी पढ़ें: चंदौली: ‘वसूली’ के नाम पर करोड़ों निगल गए ARTO!
ओवरलोड ट्रक को चलवाने का था सिंडिकेट
- चंदौली जिले में सिपाही के माध्यम से अवैध वसूली कराने वाले आरएस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- जिसके बाद ARTO यादव के कारनामों की कलई खुल रही है।
- ARTO यादव अवैध वसूली के नाम पर ओवरलोड ट्रकों को चलवाने का भी सिंडिकेट चलाते थे।
- वहीं, ARTO यादव की संपत्ति अरबों में बताई जा रही है।
- गौरतलब है कि, यह संपत्ति यादव ने मात्र पिछले 5 सालों में बनाई है।
- यादव जल निगम से 5 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए थे।
- प्रतिनियुक्ति के बाद भी रसूख के चलते ARTO के पद पर तैनात किए गए थे।
- इसके साथ ही यादव तकरीबन ढाई दशक से भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर, बनारस और चंदौली में तैनात थे।
- चंदौली में अवैध टोकन सिस्टम से ओवरलोड ट्रक को पास कर अवैध कमाई का जरिया बनाया।
- इसके साथ ही यादव के पास से मिले एंट्री रजिस्टर से कई और अफसरों के नाम सामने आने के संकेत हैं।ये भी पढ़ें: अब PWD के कामों पर सचिवालय के अफसर रखेंगे नजर!