उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी पहुंचे. जहाँ उन्होंने सहारनपुर दंगे पर बयान देते हुए सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा . उन्होंने कहा कि सपा और बसपा जातिवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही है. जबकि हम विकास की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें :सहारनपुर हिंसा पर सियासत तेज, बसपा ने लगाया भाजपा पर आरोप!

कितने ही बड़े नेता क्यों न हों बक्शे नही जायेंगे-

  • सहारनपुर दंगे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज झांसी में बयान दिया.
  • उन्होंने कहा की हम दंगे को रोक भी देंगे और आरोपियों को पकड़ भी लेंगे.
  • उप मुख्यमंत्री ने कहा की जो इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करेंगे कितने भी बड़े नेता होंगे हम उनको बख्शेंगे नहीं.
  • जो भी दोषी मिलेगा, उसपर कड़ी कार्रवाई होगी.
  • केशव मौर्य ने आगे कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि मायावती के खिलाफ कार्रवाई होगी.
  • मैंने यह कहा कि जिसके कारण जातिवादी दंगे होंगे उन को बक्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें :सहारनपुर में हालात बेकाबू, गोली मारकर की गयी एक युवक की हत्या!

  • मायावती जी गई थी उनके जाने के बाद वहां पर विवाद बढ़ेगा.
  • उस की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम सहारनपुर में मौजूद है.
  • घटना किन कारणों से हुई है इसकी भी जांच हो रही है.
  • उन्होंने कहा कि सहारनपुर में जल्दी स्थिति सामान्य हो जाएगी.
  • इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार में हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया.
  • उन्होंने कहा की पिछली सरकार में भर्तियों में भ्रष्टाचार हुआ है.
  • इसकी जांच कराई जायेगी.
  • उन्होंने ये भी कहा की अब सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार नही होगा.

ये ही पढ़ें :सहारनपुर में राजनीतिक रोटियां सेंकने गई थीं मायावती: श्रीकांत शर्मा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें