राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज में देर रात आशनाई के चक्कर में जमकर फायरिंग हुई। कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की और चाकू बाजी की। चाकू बाजी में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में मौके पर जाकर गहनता से तफ्तीश की। छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र की है। यहां जीसीआरजी कॉलेज में मंगलवार की देर रात करीब 1:30 बजे पहले छात्रों में विवाद हुआ। विवाद के बाद 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद चाकू बाजी हुई और कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ हुई। इसमें छात्र संदीप कुमार (25) का कान कट गया है। जबकि समर चौधरी, सुधीर कुमार, अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी को ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। संदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़कीबाजी के चक्कर में कॉलेज में यह सनसनीखेज घटना हुई है। बता दें कि इससे पहले भी जीसीआरजी कॉलेज में लड़कियों को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

 

इनपुट- ज्ञानेंद्र

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें