Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लालू प्रसाद यादव के दामाद पर कसा ED का शिकंजा

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव इस समय जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। उन्हें चारा घोटाले में 3.5 साल की सजा दी गयी है। मगर लालू के जेल जाने के बाद उनके परिवार की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती के कई ठिकानों पर ED ने छापा मारा है और अब लालू प्रसाद यादव के दूसरे दामाद पर भी ED की नजर टेढ़ी हो गयी है।

लालू के दामाद पर कसा शिकंजा :

समाजवादी पार्टी के एमएलसी जितेन्द्र यादव ले बेटे और लालू प्रसाद यादव के दूसरे दामाद राहुल यादव अब कानून के शिकंजे में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता राहुल यादव पर अपनी सास और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 1 करोड़ रुपया लोक के रूप में देने का आरोप लगा है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इन्हीं पैसों से पटना की विवादित जमीन खरीदी थी। राहुल यादव से ED राबड़ी देवी को दिए गये एक करोड़ रुपये का स्त्रोत जानना चाहता है। राहुल यादव लालू की दूसरी बेटी रागिनी के पति हैं। 2012 में राहुल और रागिनी की शादी हुई थी। राहुल यादव समाजवादी पार्टी के एमएलसी जितेंद्र यादव के बेटे हैं।

लालू जेल में काट रहे सजा :

पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये चारा घोटाले में सजा सुनाई गई। झारखंड की रांची की अदालत में लालू को सजा का ऐलान हुआ था। अन्य मामलों में सुनवाई होने के कारण जज कोर्ट देर से पहुंचे थे। कोर्ट ने लालू यादव को 3.5 साल की सजा सुनाई। साथ ही 5 लाख का जुर्माना भी लगाया था। इस सजा में लालू यादव को बेल नहीं मिलेगी और लालू को जेल में ही रहना होगा। लालू के अलावा जगदीश शर्मा समेत 4 को 7 साल की सजा सुनाई गई है। इन सभी पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

 

ये भी पढ़ें : शिवपाल यादव फरवरी में करेंगे अपने भविष्य का ऐलान

Related posts

बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद जलील खां का निधन

Sudhir Kumar
6 years ago

लौट आया चोटी कटवा ! सोते समय कटी युवती की चोटी

Bharat Sharma
6 years ago

बसपा नेताओं,कार्यकर्ताओं पर एफआईआर के लिए दायर की गयी याचिका!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version