उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस बार ‘जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप-2016’ की मेजबानी कर रहा है, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम गुरुवार 8 दिसम्बर को शाम 5.30 बजे किया जायेगा।
राज्यपाल राम नाईक करेंगे शुभारम्भ:
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस साल जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।
- जिसका उद्घाटन कार्यक्रम गुरुवार की शाम 5.30 बजे किया जायेगा।
- सूबे के राज्यपाल राम नाईक कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
- वहीँ कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया जायेगा।
भारत को काफी उम्मीदें:
- अपने सरजमीं पर होने वाले विश्व कप से भारत को बहुत उम्मीदें हैं।
- विश्व कप ट्रॉफी जीतकर हॉकी में फिर एक बार अपना परचम लहराना चाहेगा।
- भारत ने एक मात्र जूनियर वर्ल्ड कप 2001 में जीता था।
- उस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी थे जिन्होंने आगे चलकर सीनियर टीम में भी जगह बनाई।
- दीपक ठाकुर, प्रभजोत सिंह जुगराज सिंह के अलावा गगन अजीत सिंह जैसे खिलाड़ी टीम में थे।
- इन्होने उस वक्त भारत को ये ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
- इसके अलावा 1997 में भारत को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा था।
- कोच वालेंटिन एल्टेनबर्ग का मानना है कि भारत इस विश्व कप में प्रबल दावेदार के तौर पर खेल रहा है।
पूल डी में है भारतीय टीम:
- सभी 16 टीमों को चार पूल में बाँटा गया है।
- भारत की टीम कनाडा दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ पूल डी में है।
- भारत आज इसी ग्रुप की टीम कनाडा के साथ होने वाले मैच के साथ अभियान की शुरुआत करेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार