Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया जाएगा मायावती का जन्मदिन

प्रदेश की राजधानी के लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन कल मनाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन इस बार जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

62वां जन्मदिन कल मनाएगी बसपा प्रमुख मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का 62वां जन्मदिन कल जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस मौके पर मायवाती अपनी किताब ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ के अंक का विमोचन करेंगी। कल वह लखनऊ में मीडिया को भी संबोधित करेंगी। माना जा रहा है मायावती इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और गठबंधन के मुद्दे पर भी अपना रुख साफ करेंगी।

ये भी पढ़ें : उपहार केस: गोपाल अंसल को करना होगा सरेंडर, कल 10:30 बजे सुनवाई

प्रदेश में जन्मदिन की जोर-शोर से मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यक्रम होंगे और कार्यकर्ता उनको बधाई देने के साथ केक काटेंगे। समारोह के बाद गरीबों को भोजन, कंबल और मिठाई तोहफे में दी जाएगी। कल लखनऊ में होने वाले समारोह के दौरान मायावती जो भाषण देंगीं उसका प्रसारण सभी जिलों के कार्यक्रमों में किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंं : वीडियो: सर्किट हाउस बना शराबियों का अड्डा!

राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में बसपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन समारोह का आयोजन करेंगे। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण मायावती का जन्मदिन पर विशेष आयोजन नहीं हो पाया था।

ये भी पढ़ें : गन्ना किसानों का तय समय में भुगतान करें-सुरेश राणा

कांशीराम ने कहा था, यूपी की महारानी

मायावती का जन्मदिन हमेशा से विवादों में रहा है। मायावती के जन्मदिन से जुड़े एक विवाद पर उनके राजनीतिक गुरु रहे स्व. कांशी राम ने उन्हें एक बार अप्रत्यक्ष रूप से ‘यूपी की महारानी’ कहकर संबोधित किया था। मायावती ने भी अपने गुरू को इस कथन को कई बार अपने जन्मदिन पर चरितार्थ भी किया। वे जब भी सत्ता में रहीं अपने जन्मदिन पर हजारों विचाराधीन बंदियों की रिहाई, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और अन्य जन कल्याणकारी कार्यों को शुरू करने की घोषणाएं करती थीं।

ये भी पढ़ें : सुरेश पासी आज लखनऊ हेरिटेज ज़ोन का करेंगे निरीक्षण!

Related posts

जर्जर हाई टेंशन लाईन गिरने से व्यक्ति झुलसा, टल गया बड़ा हादसा, थाना रिसिया के गुरचाही निवासी पहुना उर्फ़ श्याम लाल गम्भीर रूप से झुलसा, फोन करनें पर भी नहीं पहुंचीं एम्बुलेंस, निवासियों नें ठेलिया पर लाद कर पहुंचाया स्वास्थ केन्द्र, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

देवरिया में बंपर लाठीचार्ज, पत्रकार का सिर फटा

Sudhir Kumar
7 years ago

महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version