Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

झांसी: विधायकी की दौड़ में एक बार फिर मीरा दीपक यादव

वैसे तो मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही समाजवादी पार्टी सहित आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणाएं भी कर दी है। उत्तर प्रदेश की गरौठा विधानसभा से विधायक रह चुके दीप नारायण सिंह यादव की पत्नी पूर्व विधायिका निवाड़ी मीरा यादव इस बार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव लड़ेगी। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र सिंह (बॉक्सी) और भाजपा अपने निवर्तमान विधायक अनिल जैन पर भरोसा जता सकती है। मीरा यादव का जनता के दिलो में एक अलग ही नाम है। उनकी कार्य शैली आज भी जनता के प्रति सबसे अलग मानी जाती है।

पति-पत्नी एक साथ रह चुके है विधायक :

इस बार मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सबसे खास बात यह देखने को मिलेगी। जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब भी उत्तरप्रदेश की गरौठा विधानसभा से दीप नारायण सिंह यादव विधायक थे और उनकी पत्नी मीरा दीपक यादव टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी विधानसभा से विधायक थी। सपा के इतिहास में ऐसा सिर्फ एक बार ही हुआ है।

1001 बहनों के कहे जाते है भाई  :

बुंदेलखण्ड क्षेत्र के एक मात्र पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव है जिन्होंने मानवता की मिशाल कायम करते हुए 1001 गरीब लड़कियों की शादी कराई और जीवन भर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। अब ऐसे में यह देखना होगा कि इस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मीरा दीपक यादव को जनता का  कितना साथ मिलेगा।

लोकसभा चुनाव लड़ने की दौड़ में दीपक यादव :

आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में दीप नारायण यादव की समाजवादी पार्टी से झाँसी-ललितपुर लोकसभा सीट से प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। अगर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मीरा यादव विधायक बनी और दीपक यादव सपा से टिकट हासिल कर लोकसभा चुनाव में जीत गए तो एक बार फिर पति-पत्नी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकारों में एक साथ जनता की सेवा करते दिखाई देंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

पंचायत चुनाव के लिए रणनीति को धार देने में जुटी बीजेपी,बैठक सम्पन्न.

Desk
4 years ago

स्मार्ट सिटी योजना की तीसरी लिस्ट जारी, यूपी के तीन शहर और जुड़े!

Divyang Dixit
8 years ago

महेंद्र नाथ पाण्डेय बने यूपी बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version