Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कैराना उपचुनाव: मृगांका सिंह हो सकती हैं भाजपा प्रत्याशी

mriganka singh

mriganka singh

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को अपने सहयोगी दलों की मदद से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस जीत से सपा और बसपा दोनों का हौंसला पहले से बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। इन उपचुनावों के बाद सभी की नजर उत्तर प्रदेश की 1 और लोकसभा सीट कैराना पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई है। इस चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन ना होना तय हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस उपचुनाव में प्रत्याशी को लेकर एक बड़ा नाम सामने आ रहा है।

कैराना पर है सपा-बसपा की नजर :

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था और सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया था। इसका असर साफ देखने को मिला और भारी अंतर से दोनों सपा प्रत्याशियों की जीत हुई। अब दोनों पार्टियों की नजर कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हैं। खबर है कि इस उपचुनाव में भी सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन होगा और संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर रालोद के चौधरी अजीत सिंह या जयंत चौधरी को उतारा जा सकता है। हालाँकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। मगर गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद इस गठबंधन को तय माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें : 24 घंटे में स्ट्रीट लाइट ठीक करने का दावा हुआ हवाहवाई

मृगांका सिंह का प्रत्याशी बनना तय :

कैराना लोकसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता बाबू हुकुम सिंह सांसद थे। अब उनके निधन के बाद इस सीट पर जल्द उपचुनाव होने जा रहा है। इस सीट को जीतना भाजपा के लिए साख का सवाल है क्योंकि फूलपुर और गोरखपुर सीट गंवाकर भाजपा पहले ही गलती कर चुकी है। ऐसे में प्रत्याशी भी भाजपा कोई बड़ा लायेगी जिसके सामने विपक्षी न टिक सकें। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस उपचुनाव में भाजपा दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को उतारा जा सकता है। कैराना लोकसभा की जनता में हुकुम सिंह के लिए काफी इज्जत है और वे भी चाहते हैं कि उनके बाबूजी की बेटी ही प्रत्याशी बनें। भाजपा को भी मृगांका को प्रत्याशी बनाये जाने से समस्या नहीं होनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें : बीजेपी नेता की इंस्पेक्टर को धमकी, “टोपी उतरवा दूंगा”

Related posts

आक्रोशित लोगों ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा, सर्विस रिवाल्‍वर तानकर बचाई जान

Sudhir Kumar
6 years ago

अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोकने का मामला, सपाइयों पर लगाए गए गलत मुकदमे होंगे वापस

UPORG Desk 5
5 years ago

कोर्ट का फैसला सुन महिला शिक्षा मित्र को पड़ा हार्ट अटैक, मौत!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version