Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव!

Ram Gopal Yadav Statement on SP-BSP Grand Alliance Ram Mandir BJP

Ram Gopal Yadav Statement on SP-BSP Grand Alliance Ram Mandir BJP

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर बयान दिया है। रामगोपाल यादव का ने सपा बसपा गठबंधन से कांग्रेस की दूरी पर कहा कि ये मुझे यह जानकारी नहीं है, यह जानकारी अखिलेश और मायावती को हो सकती है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का एलान करेंगे तो अखिलेश और बहन मायावती करेंगी। उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि यह लोग मंदिर नहीं बनाएंगे। यह लोग चुनाव के लिए मंदिर को जिंदा रखते है। चुनाव खत्म होते ही मंदिर का मुद्दा चला जाता है। चुनाव आते ही मंदिर का जिन्न ऊपर आ जाता है। यह लोग जनता को धोखा देते हैं, जो राजा जनता को धोखा देता है वो पाप का भागीदार होता है। बता दें कि रामगोपाल यादव जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) व बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए महागठबंधन लगभग तय हो गया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की शुक्रवार शाम को दिल्ली में करीब 2 घंटे की बैठक के दौरान ये फैसला हुआ है। सूत्रों की माने तो सीटों का बटवारा तय हो गया है। सपा और बसपा दोनों 37-37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे जबकि राष्ट्रीय लोकदल के लिए दो सीटें छोड़ी जाएंगी। दो सीटें कांग्रेस के लिए अमेठी व रायबरेली छोड़ी जाएंगी। इसके अलावा दो सीटे भाजपा (BJP) के संभावित बागियों के लिए रखने पर सहमति बनी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा प्रमुख मायावती के बीच लंबी बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। हालांकि सपा के नेता मुलाकात के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। मुलाकात व सीटों के मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं लेकिन पार्टी सूत्रों ने बैठक होने की पुष्टि की है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

 

Related posts

इंटरव्यू देने गई युवती, तो मसाज पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट!

Sudhir Kumar
8 years ago

26 अगस्त 2017 को हुए बीएसपी नेता के हत्या के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों आरोपी देवब्रम्हापुर गांव से निकल रहे थे, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया बीएसपी नेता आये दिन लिखवाता था फर्जी मुकदमा, चापड़ से गला काट कर की थी हत्या, थाना बरौर क्षेत्र का था मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

kgmu: दोबारा दवा खरीदने को मजबूर मरीज !

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version