Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अतीक के बेटे का दावा, बसपा ने सपा को नहीं हमें दिया है समर्थन

omar ahmad

omar ahmad

फूलपुर सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारी कर रही हैं। इस उपचुनाव में इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर सभी को हैरान कर दिया है। सपा को भी अब बसपा सहित कई अन्य राजनैतिक दलों का समर्थन मिल गया जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रत्याशी की जीत को लेकर काफी आश्वस्त हैं। इस बीच निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बाहुबली अतीक अहमद को भी एक पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने की खबर आ रही है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

सपा को मिला बसपा का समर्थन :

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों में पहली बार ऐसा हुआ है कि बसपा ने अपने कट्टर विरोधी सपा को समर्थन दिया है। बसपा के अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दे दिया है। इसके अलावा कई अन्य छोटे दलों ने भी सपा को अपना समर्थन दिया है। सपा को इतने सारे दलों का समर्थन मिलने से भाजपा की मुश्किलें जरूर थोड़ी बढ़ गयी हैं। मगर कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट ने भी सपा को अपना खुला समर्थन दे दिया है।

 

ये भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने प्रदेश में बनाया सकारात्मक वातावरण- डॉ. चंद्रमोहन

अतीक के बेटे ने किया दावा :

फूलपुर के उपचुनाव में अन्य पार्टियों के साथ ही निर्दलीय अतीक अहमद भी जोरदार तैयारी कर रहे हैं। अतीक की तरफ से उनके बड़े बेटे उमर अहमद अपने अब्बा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में इलाहाबाद में उमर ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इसमें अतीक के बेटे ने दावा किया कि बसपा ने सपा को नहीं, उसके अब्बा को अपना समर्थन दिया है। उमर ने कहा कि बसपा सुप्रीमों ने अपने बयान में भाजपा को हराने वाले को समर्थन देने को कहा है। उमर ने कहा कि उसके अब्बा ही भाजपा को हरा सकते हैं इसीलिए बसपा कार्यकर्ताओं का समर्थन उनके साथ है। इसके पहले AIMIM अतीक अहमद को अपना समर्थन दे चुकी है।

 

ये भी पढ़ें: गरीबों का धन नहीं लूटती बसपा तो यह दिन नहीं देखना पड़ता

Related posts

भदोही: पुलिस ने पानी के टैंकर में बनाये गए गुप्त स्थान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की

Desk Reporter
4 years ago

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे इलाहाबाद, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में आज तीन जनसभा करेंगे सम्बोधित, सोरांव विधानसभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज मैदान में थोड़ी देर में करेंगे जनसभा, मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद, भदोही सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह भी मंच पर साथ, भाजपा और अपना दल के कई विधायक भी जनसभा में मौजूद, फूलपुर विधानसभा में छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज मैदान सहसों में भी करेंगे चुनावी जनसभा, शहर उत्तरी विधानसभा मों तुलसी मंच लेबर चौराहा अल्लापुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सॉल्वर गैंग का सरगना सिपाही नौकरी से बर्खास्त

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version