Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

स्ट्रीमर पर सवार प्रियंका ने मछुआरों से पूछा – ‘इतनी दूर से कैसे पहचाना’

Priyanka Gandhi Water Ganga Yatra From Prayagraj To Varanasi Live

Priyanka Gandhi Water Ganga Yatra From Prayagraj To Varanasi Live

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंकागांधी वाड्रा ने अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से आज कांग्रेस के चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका गांधी ने संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह जलयात्रा पर निकल पड़ी। उनकी सुरक्षा में जल पुलिस और सुरक्षाबल मौजूद हैं। प्रियंका के जल जहाज के आगे एक स्ट्रीमर मीडिया का चल रहा है जिसपर सवार पत्रकार लगातार पल पल की अपडेट दे रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा कल देर रात लखनऊ से प्रयागराज पहुंची और स्वराज भवन में रात्रि प्रवास करने के बाद आज सुबह संगम का रुख किया। प्रियंका गांधी ने सोमवार सुबह प्रयागराज में अक्षय वट दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां से स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू की। प्रियंका गांधी ने यहां पर अक्षय वट दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। संगम में पूजा करने के बाद नाव से उस पार अरैल घाट पहुंची प्रियंका। वहां से कार से मनइया गई और जहां से स्टीमर से जल यात्रा शुरू करेंगी। संगम पर प्रियंका गांधी ने नारियल चढ़ाकर गंगा आरती की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रचार का आगाज प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज से कर रही हैं। इसका नाम गंगा यात्रा है। प्रियंका गांधी अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से गंगा नदी में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी।

प्रियंका की यह बोट यात्रा तीन दिन में करीब 140 किलोमीटर की होगी। अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान वह जगह-जगह पर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। संगम क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ विधायक अराधना मिश्रा तथा अन्य नेता मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने संगम में गंगा जल अपने ऊपर छिड़का। 17वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में नेता और उम्मीदवार आमजन तक पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अलग अंदाज में चुनाव प्रचार में उतर रही हैं। चुनावों में बड़े-बड़े शहरों में रोड शो के बढ़ते चलन को दरकिनार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जलमार्ग को चुना।

प्रियंका गाँधी ने अपनी जल यात्रा के दौरान स्ट्रीमर से गंगा नदी के तट पर बसे गांवों के वहां बालू श्रमिकों, मछुआरों के साथ बुनकरों व कृषकों से पूछा कि इतनी दूर से कैसे पहचाना? उन्होंने ने घाटों पर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनका हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा। बता दें कि सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी घर प्रयागराज से ही प्रचार का आगाज कर चुकी हैं। प्रियंका रवनिका, कबरा, डीहा, शिवगुलाम सिंह का पूरा, सेमरहा, रामपुर उपरहार, गड़ैला, खजुरौल, बबुरा, लकटहा तक जाएंगी। इसके बाद उनकी स्टीमर का रुख गंगा के दूसरे छोर हो जाएगा। वहां दुमदुमा में ग्रामीणों से मुलाकात कर वह सिरसा जाएंगी, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही कस्बा वासियों से मुलाकात करेंगी। यहां से वह कार से कई स्थानों पर जाएंगी।

मेजा के टुडि़हार गांव स्थित पुलवामा में शहीद महेश यादव के घर भी जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह फिर सिरसा घाट से स्टीमर से लाक्षागृह जाएंगी। वहां पर लोगों को वह लाउडर (हाथ माइक) से संबोधित भी करेंगी। इसके लिए घाट पर छोटा मंच भी बना दिया गया है। इसके बाद वह भदोही के सीता समाहित स्थल के लिए स्टीमर से ही रवाना होंगी। इस दौरान वह प्रयागराज जिले में गंगा किनारे के गांवों छतवा, उपरौड़ा, परानीपुर, पकरी सेवार, भुईपारा, मदरा मुकुंदपुर, डेगुंरपुर, लच्छन चौकठा, नरवा चौकठा, कोठरी, बादपुर, महेवा कला, महेवा खुर्द, बभनी हेठार, उमापुर कला, दिघिया व बामपुर में स्टीमर से ही लोगों का अभिवादन करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों की स्थिति भी देखेंगी। उनके रहन-सहन के साथ ही नदी किनारे की संस्कृति का भी अवलोकन करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला ने बताया कि जल मार्ग से गंगा किनारे के गांवों में जा रहीं प्रियंका गांधी लोगों से सिर्फ पार्टी के लिए मत ही नहीं मांगेंगी, बल्कि ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित भी करेंगी। इसके लिए उन्होंने गांवों में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट भी मंगाई है। गंगा किनारे के गांवों में विकास की तस्वीर के साथ-साथ गंगा की अविरलता और निर्मलता भी देखेंगी। प्रियंका की सुरक्षा में पानी से लेकर थल पुलिस भी तैनात है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

झाँसी: पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारियों से हुई झड़प

Kamal Tiwari
6 years ago

आरुषि हत्याकांड: तो इसलिए CBI के फैसले को जारी रख सकता है HC

Divyang Dixit
7 years ago

CBSE 10वीं का परीक्षा परिणाम सबसे पहले यहाँ देखें

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version