Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा प्रवक्ता का बयान, संभल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रामगोपाल यादव

ramgopal yadav

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में सपा परिवार से भी कई सदस्य चुनाव मैदान में उतरेंगे। इनमें से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद कन्नौज से और उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सपा परिवार के एक और सदस्य और अखिलेश यादव के चाचा के लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान हो गया है।

सपा ने दिखाई एकता :

बीते माह सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्‍म दिवस शिकोहाबाद में पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया था। इस अवसर पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हुए थे। सपा ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस आयोजन में लंबे समय बाद मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव ने भी शिरकत की थी। इसके अलावा काफी समय बाद पूरा समाजवादी कुनबा एक मंच पर दिखाई दिया था। इस दौरान रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। अब इसी क्रम में आगामी लोकसभा चुनावों में रामगोपाल यादव के वेस्‍ट यूपी की एक सीट से चुनाव लड़ने का दावा किया गया है।

संभल से चुनाव लड़ेंगे रामगोपाल :

समाजवादी पार्टी सपा के प्रदेश प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी का कहना है कि‍ रामगोपाल यादव संभल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से हमें इसके आदेश मिल गए हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। रामगोपाल यादव 2004 में संभल से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा के सत्‍यपाल सिंह सैनी जीते थे। उन्‍होंने सपा के सफीकुर्रहमान वर्क को हराया था। हालांकि मोदी लहर के बावजूद भाजपा की जीत का मार्जिन करीब 5 हजार वोटों का रहा था। रामगोपाल से पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव यहाँ से चुनाव लड़कर जीतते आये हैं।

ये भी पढ़ें- एसटीएफ करेगी पॉलिटेक्निक की छात्रा संस्कृति राय हत्याकांड की जांच

 संस्कृति राय हत्याकांड: पुलिस की रडार पर 20 हजार मोबाइल नंबर, जल्द होगा खुलासा

ये भी पढ़ें- संस्कृति हत्याकांड: 20 हजार मोबाइल नंबर और 100 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य

Related posts

हार्डी संधू के पंजाबी गीतों पर झूमे श्रोता

Bharat Sharma
6 years ago

शासन ने जारी की 8 आईपीएस 45 पीपीएस अफसरों के तबादले की सूची!

Rupesh Rawat
8 years ago

IAS अनुराग तिवारी की मौत का मामला, CBI की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, विवेचक एसएचओ विजय सिंह भी रहे साथ, पुलिस कर्मियों से लिया जांच रिपोर्ट का ब्यौरा, फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का किया अध्ययन, CBI की टीम ने शव देखने वाली महिला, ट्रक ड्राइवर से की पूछताछ।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version