Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पेयजल के लिए परेशान रामनगर कालोनी के वाशिंदे, नगर निगम कार्यालय में मटके फोड़कर जताया रोष

पेयजल के लिए परेशान रामनगर कालोनी के वाशिंदे, नगर निगम कार्यालय में मटके फोड़कर जताया रोष

पेयजल के लिए परेशान रामनगर कालोनी के वाशिंदे, नगर निगम कार्यालय में मटके फोड़कर जताया रोष।

मथुरा-

धर्म नगरी वृंदावन में लोगों को भीषण गर्मी के दौरान भी पेयजल तक सही ढंग से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वैसे तो यहां पेयजल समस्या विभिन्न क्षेत्रों में बनी हुई है। लेकिन परिक्रमा मार्ग स्थित रामनगर कालोनी में तो पिछले काफी समय से लोग पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि राम नगर कालोनी ग्राम पंचायत राजपुर का हिस्सा है जो कुछ समय पूर्व ही में नगर निगम सीमा में शामिल हुआ है। यहां पर पेयजल व्यवस्था जल निगम द्वारा संचालित नलकूपों से होती है। क्षेत्र नगर निगम में शामिल होने के बाद से अब तक जल निगम द्वारा नलकूपों को नगर निगम के हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में इनका संचालन जल निगम द्वारा एक प्राइवेट व्यक्ति को सौंप रखा है। वहीं इन नलकूपों का करीब 14 लाख रुपया बिजली बिल बकाया चल रहा है। इस कारण इनका हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। करीब एक साल से पेयजल के लिए परेशान हो रहे क्षेत्रीय लोगों के सब्र का बांध आखिरकार सोमवार को फूट ही पड़ा और ये लोग नगर निगम वृंदावन जोन कार्यालय पहुंच गए। जहां आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए तत्काल पेयजल व्यवस्था कराए जाने की मांग की। वहीं महिलाओं ने मटके फोड़कर अपने रोष का इजहार किया। इतना ही नहीं कॉलोनी के महिला पुरुष अपर नगर आयुक्त के कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी पेयजल आपूर्ति ठप बड़ी हुई है। ऐसे में वे लोग पीने के पानी के लिए तरस गए हैं और पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है या फिर काफी दूर से लाना पड़ रहा है।

Report – Jay

Related posts

नूरपुर उप चुनाव में चौधरी प्रीतम सिंह होंगे सपा के स्टार प्रचारक

Shashank
6 years ago

भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा पर साधा निशाना!

Divyang Dixit
8 years ago

सीतापुर में मारे गये कुत्तों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया बरेली

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version