• उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती का असर अवैध बूचड़खानों पर असर दिखने लगा है। बड़े (भैंसे) के मीट की सप्लाई में काफी गिरावट आई है।
  • इसके चलते कारोबारियों को हल्का झटका लगा है।
  • इस गिरावट के चलते प्रसिद्ध नॉनवेज दुकानें दिखावटी तौर पर बंद होने की अफवाह उड़ने लगी।
  • चौक स्थित टुंडे कबाबी की दुकान जरा देर के लिए बंद हुई तो मीडिया ने उसे बड़ा मुद्दा बना दिया।
  • वहीं, मशहूर इदरीस की बिरयानी की दुकान बंद होने की अफवाहें खूब वायरल हुईं।
  • जिन मशहूर दुकानों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशो में बंद बताया जा रहा था हकीकत में वह खुली थीं।
  • हालांकि इस संबंध में टुंडे कबाबी के ओनर उस्मान ने कहा कि कच्चे माल की कमी के कारण कारोबार में कुछ गिरावट आई है।
  • उन्होंने बताया कि कुछ नॉनवेज के शौकीन ग्राहकों को लौटना भी पड़ रहा है।
  • योगी के इस कदम की उन्होंने सराहना की है लेकिन उनका कहना है लाइसेंसधारी कारोबारियों को परेशान ना किया जाये अवैध कत्लखानों पर रोक लगाई जाये।
  • उन्होंने कहा कि जब सप्लाई कम होगी तो डिमांड में समस्या तो आएगी ही।
  • लेकिन अभी तक जो अवैध बूचड़खानों से कच्चा माल खरीदते थे वह अब सभी को वैध बूचड़खानों में से खरीदना होगा।

100 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा

  • टुंडे कबाबी के के उस्मान ने बताया कि बड़े के मांस की कमी के कारण जितना कच्चा माल चाहिए उतना जरूरत के मुताबिक मांस नहीं मिल रहा है।
  • इसके कारण कारोबार में हल्की गिरावट आई है।
  • उन्होंने कहा सप्लाई ना मिलने से अमीनाबाद वाली दुकान पर भी यही हाल है।
  • उस्मान ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि बाहर के किसी वैध स्लॉटर हाउस से मांस मंगाएं, क्योंकि लखनऊ में कोई वैध स्लॉटर हाउस नहीं है।
  • उस्मान का कहना हैं कि चौक वाली दुकान 1905 में खुली थी।
  • आज तक ऐसा नहीं हुआ कि माल की कमी के कारण दुकान पहली बार ऐसी परेशानी आई है।
  • वहीं इदरीस बिरयानी कॉर्नर के ओनर अबूबकर ने बताया दोपहर तक भैंसे और बकरे का मीट नहीं मिला।
  • बड़ी मुश्किल से दोपहर बाद माल मिल सका तब जाकर दुकान खोली इसके बाद ग्राहकों का आना शुरू हुआ।
  • उन्होंने बताया आसपास की 10 से ज्यादा दुकानों को भी जितना माल चाहिए उतना माल नहीं मिल पा रहा है।
  • जानकारों के मुताबिक राजधानी में रोजाना एक लाख किलो से ज्यादा मांस की खपत होती है।
  • इसमें 58 फीसद भैंसे का होता है। इसके बाद चिकन और मटन का नंबर आता है।
  • अब दुकानदार चिकन का भी कबाब बेच रहे हैं।
  • उस्मान के मुताबिक शासन की कार्रवाई से 50 फीसदी तक सप्लाई कम हो गई है, जिससे कारोबार में घाटा हो रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें