[nextpage title=”akhilesh yadav” ]
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाने जा रही है। अब भाजपा के सरकार में आने के बाद चर्चाएँ शुरू हो गयी है कि अखिलेश सरकार की योजनाओं का क्या होगा जो उसने अपने कार्यकाल में शुरू की थी।
[/nextpage]
[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]
यह है अखिलेश सरकार की योजनायें :
- अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में जनता के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की थी।
- इसमें से मुख्य तौर पर अखिलेश यादव की समाजवादी स्मार्टफोन योजना, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन सहित कई योजनायें शामिल है।
- हालाँकि लैपटॉप वितरण पर भाजपा ने अपने घोषणापत्र में भी कुछ कहा है।
- भाजपा ने कहा है कि बिना जाति-धर्म के भेदभाव के ही युवाओं को लैपटॉप का वितरण किया जाएगा।
- साथ ही कन्या विद्या धन भी भाजपा सरकार में बंद होने की उम्मीद कम है।
- मगर यश भारती पुरस्कार, सपा की पेंशन योजना, इटावा में बनी लायन सफारी सहित कई योजनाओं के बंद होने की पूरी उम्मीद है।
- समाजवादी श्रवण यात्रा, किसान दुर्घटना बीमा, समाजवादी नामक वितरण जैसी योजनायें भी बंद हो सकती है।
- अब अखिलेश सरकार की इन योजनाओं का भाजपा सरकार में क्या होता है।
- इसका जवाब उत्तर प्रदेश के आने वाले बजट के बाद पता चल ही जाएगा।
[/nextpage]