Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा उत्तर से सपा प्रत्याशी रहे अतुल गर्ग ने ज्वाइन की भाजपा

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों के पहले पार्टियों के नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। कोई ऐसा दल नहीं होगा जिसके नेता इन दिनों पार्टी न बदल रहे हों। सपा-बसपा और कांग्रेस-भाजपा सहित सभी पार्टियों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला चालू है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सबसे करीबी दिग्गज नेता ने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली है जिससे नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

सपा को लगा झटका :

कैराना के लोकसभा उपचुनावों के पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाने वाले अतुल गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। आगरा के कमलानगर के रहने वाले अतुल गर्ग को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। अतुल गर्ग के भाजपा ज्वाइन करने के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में अतुल गर्ग ने आगरा उत्तर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। अतुल गर्ग को अखिलेश ने डॉ.कुंदनिका शर्मा का टिकट काटकर मैदान में उतारा था।

 

ये भी पढ़ें: बसपा से इस्तीफा देकर जयकरन वर्मा ने ज्वाइन की कांग्रेस

 

विवादों से है पुराना नाता :

सपा नेता अतुल गर्ग की पूर्व सीएम अखिलेश यादव से नजदीकी इस बात से समझ सकते हैं कि चुनाव के बिलकुल पहले अखिलेश यादव ने आगरा उत्तर से कुंदनिका का टिकट काटकर इन्हें प्रत्याशी बनाया था। इस विधानसभा सीट पर अतुल गर्ग को कांग्रेस का समर्थन हासिल था। इसके बाद भी वो चुनाव हार गए और तीसरे स्थान पर रहे थे। चुनाव में अतुल गर्ग कई विवादों में भी रहे थे। उनके ऊपर वोट खरीदने का आरोप लगा था। इस मामले में शाहगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

 

ये भी पढ़ें: भीम आर्मी प्रमुख ने दिया सपा-रालोद प्रत्याशी को समर्थन

Related posts

भाजपा को कोसने की बजाय विपक्ष की भूमिका पर ध्यान केन्द्रित करे कांग्रेस

Bharat Sharma
7 years ago

मगध एक्सप्रेस में रिटायर्ड जज की बेटी से 6 फ़ौजियों ने की छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार

Sudhir Kumar
7 years ago

अयोध्या में बीजेपी ही कराएगी राम मन्दिर का निर्माण: अमित शाह 

UPORG DESK 1
6 years ago
Exit mobile version