Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमरोहा में सपा नेत्री ने 50 समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

samjawadi party leader

samjawadi party leader

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों का दौरा करना शुरू कर दिया है और पार्टी के संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इस बीच पश्चिम यूपी में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने अखिलेश यादव को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ले ली है। सपा नेता के भाजपा ज्वाइन करने का सपा को बड़ा झटका लग सकता है।

ब्लॉक प्रमुख ने ज्वाइन की भाजपा :

यूपी के अमरोहा की सपा नेत्री माया देवी ने अपने कई समर्थकों के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया है। माया देवी के ऐसा करने के पीछे कुर्सी छिन जाने का डर बताया जा रहा है। सपा नेत्री अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक की प्रमुख हैं। ब्‍लॉक प्रमुख ने अपने पति सहित 50 से ज्‍यादा समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और अमरोहा भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। सियासी गलियारों में इसे जिले में सपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि 2019 में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर इसका कैसा असर पड़ता है।

 

ये भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर हो या गायत्री प्रजापति सरकार की भूमिका कटघरे में

 

पारित हुआ था अविश्वास प्रस्ताव :

2017 में भाजपा सरकार आते ही अमरोहा में सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनु चौधरी और गजरौला ब्लॉक प्रमुख हाजी भुट्टो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कुर्सी पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख माया देवी के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचकर 59 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम हेमंत कुमार सिंह को अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने के लिए पत्र सौंपा था। अमरोहा जिले में कुल क्षेत्र पंचायत सदस्‍यों की संख्‍या 106 है। अविश्‍वास प्रत्‍साव का पत्र सौंपे जाने के बाद माया देवी और उनके समर्थकों में खलबली मच गई थी। उनके भाजपा ज्वाइन करने का यही कारण बताया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: पीड़िता के आत्मदाह की कोशिश के बाद जागी योगी सरकार- शिवपाल यादव

Related posts

तस्वीरें : नवरात्रि में मां का ऐसा दरबार जहां सैनिको की भी हो रही पूजा !

Shashank
8 years ago

प्रतापगढ़ में चुनावी रंजिश में प्रत्याशी के भाई को गोली मारी

Sudhir Kumar
7 years ago

ठाकुरगंज में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version