उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक्शन में आ गए हैं।
राजेंद्र चौधरी को प्रवक्ता पद से हटाया:
- सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने एक्शन मूड में आ गए हैं।
- प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन होते ही शिवपाल सिंह यादव ने राजेंद्र चौधरी को प्रवक्ता पद से हटा दिया है।
- शिवपाल सिंह ने प्रमुख महासचिव के पद से अरविन्द सिंह गोप की की भी छुट्टी कर दी है।
- गौरतलब है कि, राजेंद्र चौधरी और अरविन्द सिंह गोप दोनों ही अखिलेश सरकार कैबिनेट में मंत्री भी हैं।
अपने करीबियों को सौंपी जिम्मेदारी:
- शिवपाल ने पार्टी के प्रवक्ता पद और प्रमुख महासचिव के पद से अखिलेश के चहेतों को हटा दिया है।
- प्रदेश अध्यक्ष ने ये दोनों पद अपने करीबियों को दे दिए हैं।
- शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी का प्रवक्ता पद अंबिका चौधरी को सौंपा है।
- वहीँ ओम प्रकाश सिंह को प्रमुख महासचिव बनाया गया है।
- गौरतलब है कि, ये दोनों ही नेता सियासी संकट के समय शिवपाल सिंह के साथ खड़े रहे थे।
हट सकते हैं अभी और नेता:
- शिवपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलते ही अखिलेश यादव के करीबियों से उनके पद छीन लिए हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव के अन्य सहयोगियों को उनके पद से हटा सकते हैं।
- जाहिर है कि, शिवपाल सिंह यादव अपने ही करीबियों को यह पद सौंपेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार