Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बलात्कारियों की रक्षक है समाजवादी सरकार-स्मृति ईरानी!

smriti irani in allahabad

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 18 फरवरी को देर रात इलाहाबाद के जनता को संबोधित कर रही थीं। जहां उन्होंने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री गायत्री प्रजापति पर ताबड़तोड़ हमले किए।

बलात्कारियों की रक्षक है समाजवादी सरकार:

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने समाजवादी सरकार पर जमकर बरसीं।
  • सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ‘बलात्कारियों की रक्षक’ है।
  • इनके राज में यूपी में महिलाएं कभी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकतीं।

मंत्री गायत्री प्रजापति पर किया सीधा वार:

  • स्मृति ईरानी ने मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ एक महिला के गैंगरेप और उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप की कोशिश करने के मामले में दर्ज हुई FIR का हवाला देते हुए अखिलेश सरकार को घेरा।
  • कहा यह बहुत शर्मनाक बात है अखिलेश यादव की कैबिनेट में गायत्री प्रजापति लोग थे, जिनपर बलात्कार का आरोप लगा है।
  • आगे उन्होंने कहा कि वो ऐसे मंत्री हैं, जिनक खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।
  • इससे यह साबित होता है कि समाजवादी सरकार बलात्कारियों की रक्षक है।
  • आपको बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

5 साल अपराध का साल:

  • कंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश के 5 साल के शासनकाल को सिर्फ महिलाओं के अपराध के लिए जाना जाएगा।
  • साथ ही जमीन कब्जे और गुंडों को खुली छूट के लिए जाना जाएगा।
  • उन्होंने कांग्रेस और एसपी के बीच हुई गठबंधन को भी आडे-हाथों लिया।
  • कहा यूपी के मतदाता इनके ‘अवसरवादी गठबंधन’ को सबक सिखाएंगे।
  • आगे कहा कि कांग्रेस पूरे देश से खत्म हो रही है। लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी सूपड़ा साफ हो रहा है।
  • केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस, एसपी और बीएसपी साथ मिलकर या अलग-अलग लड़ें, सत्ता में नहीं आ सकतीं।

Related posts

लखनऊ – सपा ने प्रदेश मुख्यालय पर जलाया अलाव

kumar Rahul
7 years ago

हरदोई – पिछले चौबीस घंटों में हुईं घटनाएं।

Desk
3 years ago

अब बीजेपी को विकास के रास्ते पर लौटना पड़ेगा- अखिलेश यादव

Shashank
6 years ago
Exit mobile version