Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रवीश कुमार द्वारा यूपी पुलिस को लिखे ‘खुले पत्र’ पर SSP धर्मेन्द्र यादव ने दिया करारा जवाब!

SSP Dharmendra Yadav, Ravish kumar

[nextpage title=”रवीश कुमार द्वारा यूपी पुलिस को लिखे ‘खूले पत्र’ पर SSP धर्मेन्द्र यादव ने दिया करारा जवाब!” ]

बीते दिनों हुये मथुरा में खूनी जंग पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना अपना विचार दिया। इस घटना क्रम को आगे बढ़ाते हुये NDTV के रिपोर्टर रवीश कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा पर ऊँगली उठाते हुये एक पत्र लिखा। जिसको पढ़ने के बाद भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी ने रवीश कुमार के उस ख़त का ऐसा जवाब दिया कि जिससे NDTV के रिपोर्टर रवीश कुमार की बोलती ही बन्द हो गयी।

आइये आपको बताते हैं रवीश कुमार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा को लिखी गयी चिट्ठी के मुख्य अंश-

[/nextpage]

 

[nextpage title=”रवीश कुमार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा को लिखी गयी चिट्ठी के मुख्य अंश” ]

रवीश कुमार का भारतीय पुलिस सेवा के नाम एक पत्र इस प्रकार है….

प्रिय भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश),

मैं यह पत्र इसलिए नहीं लिख रहा कि एक पीपीएस अधिकारी मुकुल द्विवेदी की मौत हुई है। मुझे सब इंस्पेक्टर संतोष यादव की मौत का भी उतना ही दुख है। उतना ही दुख ज़ियाउल हक़ की हत्या पर हुआ था। उतना ही दुख तब हुआ था जब मध्य प्रदेश में आईपीएस नरेंद्र कुमार को खनन माफ़िया ने कुचल दिया था।

मैं इस वक्त आप लोगों के बीच अपवादस्वरूप अफ़सरों की बात नहीं कर रहा हूं। उस विभाग की बात कर रहा हूँ जो हर राज्य में वर्षों से भरभरा कर गिरता जा रहा है। जो खंडहर हो चुका है।

आप सभी की ख़ैरियत चाहने वाला मगर इसके बदले राज्यपाल या सांसद बनने की चाह न रखने वाला रवीश कुमार इस पत्र का लेखक हैं।

रवीश कुमार

अगले पेज पेज पर पढ़ें : रवीश कुमार के ख़त का एसएसपी धर्मेन्द्र यादव द्वारा दिया गया करारा जवाब जिसे पढ़कर रवीश कुमार की हुई बोलती बन्द

[/nextpage]

[nextpage title=”रवीश कुमार के ख़त का एसएसपी धर्मेन्द्र यादव द्वारा दिया गया करारा जवाब जिसे पढ़कर रवीश कुमार की हुई बोलती बन्द” ]

प्रिय रवीश जी,

“मौन भी अभिव्यंजना है
जितना तुम्हारा सच है, उतना ही कहो”

हमारा सच जटिल है। वह नकारात्मक भी है। इस बात से इनकार नहीं। आप ने सही कहा कि अपने जमीर का इशारा भी समझो।

क्या करें? खोटे सिक्के अकेले इसी महकमे की टकसाल में नहीं ढलते, कुछ आपके पेशे में भी होंगे।

“पिस गया वह भीतरी और बाहरी दो कठिन पाटों के बीच
ऐसी ट्रेजेडी है नीच”

जिसे खंडहर कहा गया है, उसी खंडहर की ईंटें इस देश की कई भव्य और व्यवस्थित इमारतों की नींव में डाल कर उन्हें खड़ा किया गया है। मुकुल और संतोष की शहादत ने हमें झकझोर दिया है। हम सन्न हैं। मनोबल न हिला हो, ऐसी भी बात नहीं है।

यह सही है कि हम में भी वो कमजोरियां घर कर गयी हैं जो जमीर को पंगु बना देती हैं। One who serves his body, serves what is his, not what he is’ (Plato) जैसी बातों में आस्था बनाये रखने वाले लोग कम हो गए हैं।

सर्वेशर दयाल सक्सेना ने भी क्या खूब लिखा था-

“…धीरे-धीरे ही घुन लगता है, अनाज मर जाता है।
धीरे-धीरे ही दीमकें सब कुछ चाट जाती हैं।
धीरे-धीरे ही विश्वास खो जाता है, साहस डर जाता है,
संकल्प सो जाता है।

मेरे दोस्तों मैं इस देश का क्या करूँ
जो धीरे-धीरे खाली होता जा रहा है?
भरी बोतलों के पास खाली गिलास-सा पड़ा हुआ है।
मेरे दोस्तों!
धीरे-धीरे कुछ नहीं होता, सिर्फ मौत होती है।
धीरे धीरे कुछ नहीं आता, सिर्फ मौत आती है
सुनो ढोल की लय धीमी होती जा रही है।
धीरे-धीरे एक क्रान्ति यात्रा, शव-यात्रा में बदलती जा रही है।”

‘सबसे आगे हम हैं
पांव दुखाने में
सबसे पीछे हम हैं
पांव पुजाने में
सबसे ऊपर हम हैं
व्योम झुकाने में
सबसे नीचे हम हैं
नींव उठाने में’

मजदूरों के लिखी गयी यह रचना कुछ हमारा भी दर्द कह जाती है। हाँ, मजदूरों को जो बगावत का हक़ लोकतंत्र कहलाता है उसे हमारे यहाँ कुछ और कहा जाता है। इसी अन्तर्संघर्ष में मुकुल और संतोष कब जवाहर बाग में घिर गए,उन्हें पता ही नहीं चला होगा। उन्हें प्रणाम।

उम्मीद है आपको पत्र मिल जायेगा।

                                                                                                       धर्मेन्द्र
                                                                                         भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश)

[/nextpage]

Related posts

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची जनपद, भाजपा कार्यकर्ता व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जोर दार किया स्वागत, अपना दल की मासिक बैठक में केंद्रीय मंत्री करेंगी बैठक, अपना दल के सारे विधायक व नेता और कार्यकर्ता भी रहेंगे मौजूद, संगठन को मजबूत बनाने के लिए केन्द्री मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बैठक में करेंगी शिरकत, केंद्रीय मंत्री अधिकारियों के साथ भी करेंगी बैठक।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

राजेश साहनी मौत मामले में अभी तक FIR तक दर्ज नहीं कर पाई पुलिस

Sudhir Kumar
6 years ago

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन सहित 5 के खिलाफ FIR दर्ज!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version