भारतीय जनता पार्टी से निकाले गये उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार स्वाति से भारतीय जनता पार्टी से नाराज बताई जा रही हैं।
- इनकी नाराजगी दयाशंकर सिंह की भारतीय जनता पार्टी में वापसी नहीं होने पाने के कारण है।
- जिसके चलते स्वाति सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को धमकी भी दी इस धमकी में स्वाति सिंह ने कहा है कि यदि उनके पति दयाशंकर सिंह की भारतीय जनता पार्टी में वापसी नहीं होती है तो वे भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी कर देंगी।
- जिसके बाद से ही उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या लगातार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संपर्क कर रहे हैं।
- आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे गाली प्रकरण से स्वाति सिंह को आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है सभी राजनीतिक पार्टियाँ स्वाति सिंह के इर्द गिर्द ही घूम रही हैं।
- सभी राजनैतिक डाल उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के फ़िराक में लगे हुये हैं।
- इसी को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी की परेशानियाँ और बढ़ गयी है।
- आज सुबह से यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कई बार फ़ोन पर बात कर चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.