Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने योजनाओं की समीक्षा की

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने योजनाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों ने विभागों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा का कार्य शुरू कर दिया है ।रविवार को उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला मथुरा आए।

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने योजनाओं की समीक्षा की

इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समय से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सुनील भराला मथुरा में श्रम विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विगत दिनों सहायक श्रम आयुक्त की वायरल ऑडियो में ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्द बोलना और भ्रष्टाचार की भाषा प्रतीत हो रही थी जिसके चलते सहायक श्रम आयुक्त को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जो भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Report -Jay

Related posts

मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 लोग नदी में डूबे, एक की मौत

Sudhir Kumar
6 years ago

एसएसपी शैलेश पांडेय का आपरेशन लंगड़ा लगातार जारी

Desk
2 years ago

रायबरेली: नहर कटने से हजारों बीघे धान की फसल हुई जलमग्न, ग्रामीणों में आक्रोश

Shashank
6 years ago
Exit mobile version