Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2022 विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा ये दल.बैठक हुई सम्पन्न.

uttarpradesh.org logo

uttarpradesh.org logo

अमेठी:किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कांत त्रिपाठी ने शनिवार को जिले के मुसाफिरखाना स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर एक बैठक बुलाई,बैठक के दौरान गन्ना भुगतान,भूमि अधिग्रहण,मुआवजा तथा किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।यही नही इस बैठक में 2022 विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा गई ।

बैठक के दौरान किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कांत त्रिपाठी ने कहा कि आज प्रदेश का किसान भारी नकदी के संकट से जूझ रहा है कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा कोई भी सीधी सहायता किसानों को नहीं मिली है।प्रदेश में पुलिस उत्पीड़न भी चरम पर है।
कमला कांत त्रिपाठी ने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह कड़ाही है और आगामी 2022 के चुनाव में कम से कम 50 सीटों पर हम चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे है।

तो वही बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव पाठक “एडवोकेट” ने कहा कि पिछले दो वर्षों से गन्ना मूल्य न बढ़ने के कारण उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है जिसके चलते गन्ना किसानों को घाटा हो रहा है।तो वही किसान क्रांति दल विधि प्रकोष्ठ के अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज किसान कई समस्याओं से ग्रस्त है लेकिन इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई भी जहमत नहीं उठा रहा है जो बहुत दुःखद है किसानों की समस्याओं पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
बैठक के बाद प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई और कई नये चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई ।

बैठक के दौरान किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव,यूथ प्रदेश अध्यक्ष रविकांत तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तानपुर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष बल्दीराय मीना तिवारी सहित कई किसान उपस्थित रहे।

 

Input:Ram Mishra Org

Related posts

अखिलेश के इस करीबी नेता को अदालत ने भेजा जेल

Shashank
7 years ago

चुनाव फिजिक्स नहीं केमेस्ट्री है, जीत के सभी चिराग हमारे पास- जेपी नड्डा

Sudhir Kumar
5 years ago

आखिर अखिलेश का काम गुजरात जाकर बोला!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version