Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

टोल कर्मी को कार से घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

टोल कर्मी को कार से घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

टोल कर्मी को कार से घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नेशनल हाइवे 24 पर स्थित टोल प्लाजा पर कार सवार दबंगों ने टोलकर्मी को जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान कार सवार दबंगों ने टोलकर्मी को कार से सौ मीटर तक घसीटा। घटना में टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलावस्था में उसे सहकर्मियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

बताते चलें कि मुरादाबाद में नेशनल हाइवे 24 पर कार सवार दबंगों ने जान से मारने की कोशिश की। टोलकर्मी पिन्टू के अनुसार देर रात एक कार में सवार कुछ लोग टोल के गेट नम्बर एक से गुजर रहे थे। इस दौरान उनसे टोल टैक्स की मांग की गई। जिसके बाद नशे में धुत कार सवार दबंगों ने काफी देर तमाशा किया और टोल देने से इंकार करते रहे। इस दौरान काफी लम्बा ट्रैफिक लग गया जिससे टोलकर्मियों उपर जल्द टोल लेने का दबाव बढ़ता गया। काफी देर टोल मांगने पर उन्होंने टोल नहीं दिया। कुछ देर बाद टोल गेट के बाहर जाकर टोल देने को कहा जिसके बाद टोलकर्मियों ने गेट खोल दिया।

जब वह गेट पार करके आगे बढ़ने लगे जिसके बाद उनसे टोल लेने के लिए जब टोल कर्मचारी उनके पास आया तो कार सवार दबंगों ने कार दौड़ा दी और कार के अंदर बैठे-बैठे टोल कर्मचारी सत्यपाल का हाथ पकड़ लिया। हाथ पकड़कर वह तेज रफ्तार से गाड़ी भगाने लगे और कर्मचारी को कई मीटर तक घसीट कर ले जाने के बाद छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई है। घायलावस्था में उसे सहकर्मियों द्वारा हाईवे एम्बुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया। टोल कर्मचारी सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गया है उसके सिर और पैरों में गंभीर चोट हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गाड़ी नम्बर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

रवीश कुमार द्वारा यूपी पुलिस को लिखे ‘खुले पत्र’ पर SSP धर्मेन्द्र यादव ने दिया करारा जवाब!

Ashutosh Srivastava
8 years ago

नूरपुर उपचुनाव Live: 20वें दौर में सपा प्रत्याशी 10208 वोटों से आगे

Shivani Awasthi
6 years ago

कानपुर : एसपी सुरेंद्र कुमार के परिजन पहुंचे रिजेंसी अस्पताल, हालत नाजुक

Short News Desk
6 years ago
Exit mobile version