लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के मार्टिनपुरवा से दो बच्चियां अचानक घर से गायब हो गईं है। जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चियां नहीं मिली तो डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

लेकर गई है पड़ोसी की साइकिल

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=JFM3XUpkXRk&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/04/Untitled-2-copy-55.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

जानकारी के अनुसार लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के मार्टिनपुरवा स्थित सरिता सिंह पत्नी बब्बन सिंह अपनी दो बच्चियों के साथ धर्मराज यादव के मकान में किराए पर रहती है। मीनाक्षी (4) और विभा (10) कक्षा 3 में पढ़ती है। बताया कि वृहस्पतिवार को बच्चियों की छुट्टी थी इसलिए स्कूल नहीं गई और घर पर ही थी। वहीं सरिता दूसरों के घर में चूल्हे चौके का काम करती है। शाम को जब वह घर वापस आई तो देखा कि घर में ताला लटका पड़ा है। जिसके बाद आसपास पूछताछ कि तो पता चला कि पड़ोसी मनोज की साइकिल लेकर गई है।

पुलिस से मांगी मदद

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=QYz6oTCb35g&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/04/Untitled-2-copy-55.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

जब देर रात तक बच्चियां वापस नहीं आई तो मां घबरा गई और देर रात तक ढूंढने पर जब बच्चियां आसपास नहीं मिली, तो रात करीब साढ़े 10 बजे 100 नंबर पर सूचना दी गई। जिसके बाद आज हजरतगंज पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

मां चूल्हे चौके का करती है काम

गायब बच्चियों की मां सरिता सिंह चिड़ियाघर के पास दो घरों में चूल्हे-चौके का काम करती हैं। वृहस्पतिवार की सुबह 8ः00 बजे बच्चों को नाश्ता करा कर वह अपने काम पर निकल गई और बच्चियों को स्कूल नहीं जाना था। बच्चियों के गायब हो जाने के बाद मां काफी परेशान है और बच्चों की तलाश करने के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार लगा रही है।

ये भी पढ़ेंः बुक्कल नवाब पर फरमान जारी करने वाले बना रहे इस्लाम का मजाक- आजम खां

ये भी पढ़ेंः उपसा के पास ज्यादा काम नहीं हैः केशव प्रसाद मौर्य

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें