यूपी की मिर्ज़ापुर पुलिस (mirzapur police) पर एक परिवार ने 307 की धारा में बेकसूर को फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में पीड़ित परिवार एसपी, डीएम से फरियाद लगाने के बाद सीएम और डीजीपी से भी न्याय की गुहार लगा चुका है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला है।

विद्युत सुरक्षा निदेशालय में भ्रष्टाचारियों पर कसी जायेगी नकेल!

क्या है पूरा मामला

  • मामला देहात कोतवाली के बिरशाह पुर ग्राम का है।
  • यहां पिछले महीने की 21 जून 2017 को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रकाश चंद दुबे पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें गोली मारी गई थी।
  • गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गए।
  • उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।

परमवीर  चक्र विजेता की पत्नी ने शहादत दिवस पर राज्यपाल को बुलाया!

  • यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया था।
  • इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  • बता दें कि ग्राम वीरशाहपुर के प्रधान कमलेश दुबे और एक दूसरे परिवार बीच चुनावी रंजिश को लेकर वर्ष 2012 में हुए गोली कांड में प्रधान कमलेश दुबे और दूसरे पक्ष से एक की मौत हो गयी थी।
  • वर्तमान में मृतक की पत्नी सुमन दुबे गांव की प्रधान हैं।

यूपी STF ने 7 दिन में 13 खूंखार अपराधी किये गिरफ्तार!

  • घायल प्रधान प्रतिनिधि प्रकाशचंद दुबे ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होने वाले दो लोगों के उपर गोली मारने का आरोप लगाते हुए नामजद बयान पुलिस को दिया था।
  • इसी आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई कर रही है।
  • कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ दिन बाद गांव के ही पिंटू दुबे की संलिप्तता इस घटना में मानते हुए उनके ऊपर धारा 307 लगा दी है।
  • जिसे लेकर परिजन परेशान हैं।
  • पिंटू दुबे के परिजन अपने बेटे को बेकसूर बता रहे हैं।
  • आरोप है कि पुलिस उसे जबर्दस्ती फंसा रही है।
  • अब परिवार वाले जिले के एसपी, डीएम सहित सीएम और डीजीपी से भी मिल आये लेकिन गुंडों के दबाव के आगे पुलिस पीड़ित की नहीं सुन रही है।
  • हालांकि इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी कैमरे सामने कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
  • सदर (mirzapur police) क्षेत्रधिकारी का कहना है कि घटना में मारने वाले नामजद के बयान पर पिंटू दुबे का नाम आया है, पर अभी विवेचना चल रही है।

उत्तर प्रदेश कैडेट ताइक्वांडो टीम आगरा के लिए रवाना!

 

https://youtu.be/ih9D1CsP6-0

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें