[nextpage title=”video” ]

जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा है।

  • इससे यह तय लगता है कि यूपी में भाजपा की प्रचंड पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।
  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।
  • वहीं कार्यकर्ताओं का मानना है कि यूपी के नए मुख्यमंत्री भी केशव ही बनाये जा सकते हैं।

अगले पेज पर वीडियो देखिये जश्न 

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

केसरिया होली मना रहे कार्यकर्ता

https://youtu.be/F3VgLogSxi8

  • बता दें कि यूपी में चल रही मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा करीब 300 सीटों पर आगे चल रही है।
  • सपा-कांग्रेस का गठबंधन सैकड़े को नहीं छू पाया है।
  • वहीं बसपा का भी सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।
  • भाजपा कार्यकर्ता यूपी भर में ढ़ोल नगाड़े पीट कर ख़ुशी का इज़हार कर रहे हैं।
  • कार्यकर्ता केसरिया होली मनाने के लिए तैयार हैं।
  • भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सुबह से ही लड्डू और मिठाई एक दूसरे को खिलाकर ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।
  • भले ही वोटों की गिनती हो रही हो लेकिन अब यह सवाल सबके मन में कौंध रहा है कि यूपी का नया मुख्यमंत्री कौन होगा?
  • यूपी में सीएम पद के लिए कई नामों की चर्चा तेज हो गई है।
  • इनमें केशव प्रसाद मौर्या का नाम कार्यकर्ता आगे मान रहे हैं।
  • केशव प्रसाद मौर्या ने अपने बयान में कहा कि मोदी की लहर का असर दिख रहा है।
  • उन्होंने दावा किया है कि 2019 में भी मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे।
  • भाजपाई अभी से होली और दीवाली एक साथ मनाने लगे हैं।
  • बीजेपी कार्यकर्ता अभी से जश्न मना रहे हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें