Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वाराणसी: विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली का भरत मिलाप कल

world famous nati imli Bharat Milap held tomorrow

world famous nati imli Bharat Milap held tomorrow

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नाटी इमली का भरत मिलाप आयोजित हुआ है. कार्यक्रम कल होगा. बता दें कि रामलीला के आयोजनों में गुरुवार को शहर के कई स्थानों पर रावण दहन किया गया. वहीं शुक्रवार को कई स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा।

वाराणसी जिले में हर साल आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली के भरत मिलाप का आयोजन इस बार शनिवार को आयोजित किया गया है. जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

आयोजन के लिए नाटी इमली मैदान में तैयारियां शुरू की जा रही हैं। चित्रकूट रामलीला समिति की ओर से आयोजित इस भरत मिलाप को लेकर व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद की जा रही है।

लाट भैरव की रामलीला में भी शुक्रवार को रावण वध और शनिवार को भरत मिलाप का आयोजन, औरंगाबाद की रामलीला में कल रावण वध और रविवार को भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।

काशीपुरा की रामलीला में सुमेरगिरी की झांकी, शनिवार को लक्ष्मण को शक्ति बाण और तुलसीघाट की रामलीला में शुक्रवार को रावण बध और रविवार को भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।

भोजूबीर की रामलीला में शुक्रवार को रावण वध और शनिवार को भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।

वहीं नदेसर की रामलीला में भी शुक्रवार को रावण वध और शनिवार को भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

वीडियो: प्यार के लिए गोमती में कूदा प्रेमी जोड़ा!

Sudhir Kumar
8 years ago

शिवपाल यादव ने गेहूं खरीद पर अधिकारियों पर लगाया घूस लेने का आरोप

Shashank
7 years ago

दिनदहाड़े प्राइवेट बैंक के संचालक से की गई लूटपाट

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version