कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस यूपी चुनाव में हर चरण के लिए ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट जारी कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने ‘स्टार प्रचारकों’ की दूसरी लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस के ‘स्टार प्रचारकों’ की दूसरी लिस्ट

  • कांग्रेस की इस लिस्ट में शीर्ष नेताओं का नाम पहली लिस्ट के अनुसार ही शामिल है।
  • इसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सहित कई नेताओं के नाम पहले जैसे ही हैं।
  • जानकारी के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेता यूपी चुनाव के सातों चरण में अपनी भूमिका लगातार निभाते रहेंगे।
  • लेकिन कुछ नेताओं का नाम प्रचारकों की लिस्ट में चरण के अनुसार शामिल किया जाएगा।
  • जिन पर यूपी के कुछ निश्चित क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थित मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।
  • यह नेता जिला से लेकर बूथ लेवल तक कांग्रेस के कारवा को आगे बढ़ाएंगे।

दूसरे चरण के चुनाव

  • बता दें कि यूपी चुनाव 7 चरण में संपन्न होने हैं।
  • दूसरे चरण के लिए चुनाव 15 फरवरी को होगा।
  • जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं जिले शामिल है।
  • यूपी में 11 फ़रवरी से चुनाव शुरू होंगे, जिनका परिणाम 11 मार्च को घोषित किया जाएगा।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें